सहारनपुर: युवक ने पुलिसकर्मी को मारे थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

सहारनपुर में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना थाना जनकपुरी क्षेत्र के शांतिनगर कॉलोनी में हुई, जहां पैसों को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष सड़कों पर उतर आए और मारपीट होने लगी। पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने के बावजूद झगड़ा चलता रहा।

इस बीच, एक पुलिसकर्मी ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे एक पक्ष के लोग भड़क गए। वीडियो बनाने का विरोध करते हुए एक युवक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिए। युवक ने लगातार कई थप्पड़ पुलिसकर्मी को मारे, जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी ने अपने साथी को बचाने की कोशिश की।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने थाने में फोर्स बुलवा ली और थप्पड़ मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच जारी है। पुलिस पर हमला करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.