मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा नया समन

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है। पहले समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की दूसरी शिकायत पर गुरुवार को नया समन जारी किया गया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन जांच में समन का पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में बुधवार को नयी शिकायत दर्ज कराई थी।

बता दें कि नयी शिकायत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत संघीय जांच एजेंसी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को भेजे गए समन संख्या चार से आठ का पालन नहीं करने से संबंधित है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.