मोदीनगर। जनवरी 2026 को छतरी वाला मंदिर, निकट बस स्टैंड मोदीनगर पर रोटरी क्लब मोदीनगर द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉक्टर शैंकी जैन एवं उनकी टीम द्वारा आमजन को निःशुल्क रक्तचाप, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच के साथ-साथ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संचालित रहा। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब मोदीनगर की पूरी टीम ने पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ सहभागिता की। कैंप में आए सभी मरीजों को डॉक्टर शैंकी जैन एवं रोटरी क्लब की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
कैंप के दौरान डॉक्टर शैंकी जैन ने जरूरतमंद मरीजों को ईको कार्डियोग्राफी एवं एंजियोग्राफी पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा भी की, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में माननीय सांसद राजकुमार सांगवान जी, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पवन सिंघल जी, डॉ. पूनम गर्ग, डॉ. शुभांगी गुप्ता, डॉ. शताक्षी गर्ग, डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. वरुण गुप्ता, श्री राज ढींगरा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटरी क्लब मोदीनगर के अध्यक्ष अजय गोयल जी, सचिव मुकेश गोयल जी, प्रोजेक्ट इंचार्ज शलभ सिंगल जी तथा सदस्य आभास कंसल जी, एडवोकेट आलोक गुप्ता जी, ललित कुमार जी, सचिन गुप्ता जी, एडवोकेट प्रमोद तंवर जी, अक्षय अग्रवाल जी, प्रमोद सिंह जी एवं अनिल जी सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
रोटरी क्लब मोदीनगर द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर जनसेवा की भावना का सराहनीय उदाहरण रहा, जिसके लिए उपस्थित नागरिकों ने क्लब एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
khabre junction
