अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक,मुआवजा भुगतान की स्थिति पर चर्चा

लखीसराय(सरफराज आलम)जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए पीड़ितों को राहत राशि के भुगतान और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दर्ज 21 कांडों में से 20 मामलों में पीड़ितों को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है, जबकि एक मामले में आवंटन के अभाव में भुगतान लंबित है। इसके अलावा प्राप्त 22 आरोप पत्र वाले मामलों का भी अनुमोदन किया गया।बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि लखीसराय जिले के अंतर्गत कुल 13 पेंशनधारियों को फरवरी 2026 तक पेंशन की राशि का भुगतान कर दिया गया है।इस अवसर पर हलसी थाना कांड संख्या 66/26, दिनांक 19 मार्च 2026 से संबंधित मामले में पीड़ित ग्राम केंदी, थाना हलसी निवासी सुधीर पासवान को 4,12,650 रुपए की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया।बैठक में मैनुअल स्कैवेंजर्स रोजगार निषेध अधिनियम से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में श्रम अधीक्षक, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विश्वजीत कुमार सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.