सोनभद्र में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम, बच्चों का सम्मान व नई पुस्तकों का वितरण

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र)। प्राथमिक विद्यालय हिरंनखुरी में सोमवार को परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान सियाराम यादव एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उनका परीक्षाफल वितरित किया गया। साथ ही बच्चों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हुए।

कार्यक्रम में नए शैक्षिक सत्र के लिए छात्रों को पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गया, ताकि वे अपनी पढ़ाई समय पर शुरू कर सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.