भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के वित्त पोषण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

रामपुर: भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ कार्यालय द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के वित्त पोषण के लिए रामपुर जनपद के बैंकर्स की क्षमतावर्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 28 व 29 अप्रैल, 2025 को होटल रेडियान्स में किया गया, जिसमें विभिन्न बैंकों से 62 बैंकर्स ने भाग लिया।
इस कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक,भारतीय रिज़र्व बैंक,लखनऊ पंकज कुमार द्वारा किया गया।
पंकज कुमार ने प्रतिभागियों को देश के विकास में एमएसएमई वित्तपोषण का महत्व और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने में बैंकरों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स से कार्यशाला का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस कार्यशाला में भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों एवं अतिथि व्याख्याताओं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए।
कार्यशाला में महाप्रबंधक सोनाली दास, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक राकेश दुबे, बैंक ऑफ बरौदा एवं प्रथमा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.