श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 25 नवंबर को रामपुर में रहेगा अवकाश

रामपुर।श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद रामपुर में 25 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में कार्यकारी आदेश के अंतर्गत 24 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन 20 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश शासन (सामान्य प्रशासन) द्वारा जारी नए शासनादेश के अनुसार अब यह अवकाश 24 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर (मंगलवार) को प्रभावी रहेगा।
इस आदेश के बाद 25 नवंबर को जिले के कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों में अवकाश रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.