रामपुर: पवित्र त्रिवेणी संगम का जल घर-घर पहुंचाया गया
अग्निशमन सेवा से रामपुर लाया गया पवित्र गंगाजल
रामपुर: 06 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, जिन व्यक्तियों/नागरिकों को महाकुंभ मेला प्रयागराज में स्नान करने का अवसर नहीं मिल सका, उनके लिए पवित्र त्रिवेणी संगम का जल घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अग्निशमन और आपात सेवा जनपद रामपुर ने प्रयागराज से पवित्र गंगाजल लाकर रामपुर जिले में नागरिकों को वितरित किया।
अग्निशमन वाहनों से गंगाजल का वितरण
जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने अग्निशमन और आपात सेवा जनपद रामपुर के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पवित्र गंगाजल वितरण के लिए रवाना किया। इस दौरान 1 फायर टेंडर द्वारा 4500 लीटर और 1 एफक्यूआरवी द्वारा 700 लीटर पवित्र गंगाजल लाया गया।
महाकुंभ गंगाजल का धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक
पवित्र गंगाजल को रामपुर जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक के रूप में वितरित किया गया। इस अवसर पर भमरौआ गांव स्थित स्वयंभू प्रकटेश्वार ज्योर्तिलिंग मंदिर, रठौंडा स्थित श्री बामेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबनगर स्थित ओम नागेश्वर महादेव शिव मंदिर और रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसके बाद, गंगाजल को रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर उपस्थित नागरिकों को वितरित किया गया।
नागरिकों का उत्साह और श्रद्धाभाव
अमृत गंगाजल प्राप्त करने के लिए नागरिकों ने अति उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। जिले के आम जनमानस ने अग्निशमन और आपात सेवा जनपद रामपुर के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
