Voter Registration Campaign: जिलाधिकारी ने पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 8 बूथों का किया निरीक्षण

Rampur Voter Registration Campaign: विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने रामपुर शहर स्थित मुर्तजा राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए आठ मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित मिले।

Voter Registration Campaign: नए मतदाताओं के पंजीकरण की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों, नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में संशोधन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।

Sankirtan Utsav Rampur: श्री सनातन धर्मसभा में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल का कीर्तन उत्सव आयोजित

डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सक्रियता से काम करें। उन्होंने पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

Voter Registration Campaign: दावे और आपत्तियों का समय से करें निस्तारण

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पात्र नागरिकों की पहचान करें और उन्हें मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक करें। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से संबंधित प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 rampur-voter-registration-campaign-dm

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाए रखना जरूरी है। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए मतदाता सूची में सही विवरण होना महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Voter Registration Campaign: युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने पर जोर

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र युवाओं, महिलाओं और अन्य योग्य नागरिकों तक पहुंच बनाई जाए। उन्हें मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। साथ ही, मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर नियमानुसार संशोधन की कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आमजन से अपील की कि सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। यदि सूची में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि है, तो संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें।

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर श्रद्धा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.