Self Enumeration: रामपुर में स्व जनगणना 2026 को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण, चिकित्सा प्रभारियों और योग प्रशिक्षकों ने लिया भाग
Self Enumeration 2026 Rampur: स्व जनगणना 2026 की प्रक्रिया को लेकर शनिवार को जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कुमार ने विभाग के चिकित्सा प्रभारियों, फार्मासिस्टों और योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
Self Enumeration: स्व जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की दी जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्व जनगणना 2026 की ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं। संबंधित कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया समझाते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा उन्हें इससे जुड़े कार्यों के लिए तैयार करना रहा।
Self Enumeration: अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार आर्य, डॉ. शिखा और डॉ. मधु सहित योग प्रशिक्षक रामू मौर्य, प्रतीक्षा सक्सेना, राजीव कुमार, उमेश चंद्र, अर्चना, निशा और सोनू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[…] Self Enumeration: रामपुर में स्व जनगणना 2026 को लेकर… […]