Teachers MLC Election: रामपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 74.86% मतदान, 3,226 मतदाताओं में से 2,415 ने डाले वोट

Rampur Teachers MLC Election 2026: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत जनपद रामपुर में 23 अक्टूबर को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंतिम आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 74.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन के लिए जिले में 3,226 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 2,415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Teachers MLC Election: 1,351 पुरुष और 1,064 महिला मतदाताओं ने किया मतदान

जनपद में पंजीकृत कुल 3,226 मतदाताओं में 1,696 पुरुष और 1,530 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान कुल 1,351 पुरुषों और 1,064 महिलाओं ने वोट डाला। इस तरह पुरुष और महिला मतदाताओं को मिलाकर कुल 2,415 वोट पड़े।

Self Enumeration: रामपुर में स्व जनगणना 2026 को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण, चिकित्सा प्रभारियों और योग प्रशिक्षकों ने लिया भाग

Teachers MLC Election: शाहबाद में सर्वाधिक 87.34 प्रतिशत मतदान

प्रशासन की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • स्वार: खंड विकास कार्यालय के मीटिंग हॉल में 76.76 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • बिलासपुर: राजकीय इंटर कॉलेज में 73.77 प्रतिशत और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिलक में 76.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • रामपुर: राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या-1 में 69.17 प्रतिशत और कक्ष संख्या-2 में 69.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • शाहबाद: खंड विकास कार्यालय में सबसे अधिक 87.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Teachers MLC Election: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया

जनपद रामपुर में मतदान निर्धारित समय के अनुसार संपन्न हुआ। प्रशासन के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.