रामपुर : पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन
1. आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण का जायजा
दिनांक 23.01.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, रामपुर में प्रचलित उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
दिनांक 23.01.2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वार द्वारा कस्बा स्वार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मानव श्रंखला बनाई गई और हेलमेट वितरित कर सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
3. मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा जागरूकता
उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में 23.01.2025 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना शहजादनगर के गांव बराखास एवं मडैयान उदयराज में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचने के उपाय और महिला संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों (1930 – साइबर क्राइम, 1090 – वीमेन पावर लाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 – चाइल्ड लाइन, 102 – स्वास्थ्य सेवा) और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
