रामपुर: महिला आरक्षी सिपाही के साथ शराब के नशे में दो पुलिस कर्मियों ने की छेड़खानी, मुक़दमा दर्ज

मारपीट करने वाले दोनों सिपाही महिला सिपाही के घर मे रहते हैं किराए पर

रामपुर: महिला आरक्षी सिपाही के साथ शराब के नशे में दो पुलिस कर्मियों ने छेड़खानी की। विरोध पर महिला सिपाही को मारापीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर दी गयी है।
जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल के मकान में दो आरक्षी किराए पर रहते हैं मकान मालिक और किराएदार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ विवाद में इन दोनों कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की इस सूचना के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.