रामपुर: “हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2025” के अंतर्गत तिरंगा आधारित हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन

रामपुर, 7 अगस्त — “हर घर तिरंगा कार्यक्रम – 2025″ (प्रथम चरण) के अंतर्गत स्थानीय महाविद्यालय में तिरंगा आधारित हस्तकला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) जागृति मदान धींगड़ा के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, डॉ. इरम नईम, डॉ. प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई के अधिकारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह, रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार एवं रेंजर लीडर डॉ. माया भारती की सक्रिय भूमिका रही।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत इस हस्तकला कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगे के रंगों से प्रेरित विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय प्रतीकों, स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के प्रति सम्मान का विकास करना रहा।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जागृति मदान धींगड़ा के साथ-साथ डॉ. (प्रो.) बेबी तबस्सुम, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. कैश मियाँ, डॉ. नेहा नागपाल सहित कई प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

यह राष्ट्रभक्ति से प्रेरित अभियान 2 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.