रामपुर अपडेट : पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा ई-ऑफिस पोर्टल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गोष्ठी आयोजित

रामपुर : आज दिनांक 02.04.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने जनपदीय जनसूचना प्रकोष्ठ में नियुक्त कर्मचारियों को उनकी मेहनत और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर निरीक्षक गौरव सिंह यादव, आरक्षी मुनेश, मुख्य आरक्षी रीना शर्मा और मुख्य आरक्षी राखी को ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से सुचनाओं के आदान-प्रदान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया। इन कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षक गौरव सिंह यादव को 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार मिला, जबकि आरक्षी मुनेश, मुख्य आरक्षी रीना शर्मा और मुख्य आरक्षी राखी को 1000/- रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गोष्ठी आयोजित
आज दिनांक 01.04.2025 को जिले के जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के बाद, कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को नये शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.