रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

रामपुर। आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने परेड की सलामी ली। परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चैक किया गया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, एम0टी0 शाखा, जिम, अतिथि गृह आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक किया। साथ ही सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहबाद अतुल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन संगम कुमार भी मौजूद रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.