रामपुर: एसपी अनिल कुमार सिंह ने थाना गंज का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

Rampur: पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना गंज का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

  • रामपुर: एसपी अनिल कुमार सिंह ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

रामपुर पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।

  • रामपुर: थाना समाधान दिवस पर एसपी अनिल कुमार सिंह ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सिविल लाईन पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.