कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रानपुर मार्ग पर उतरा पानी, स्थिति का जायजा लेने पहुंचे रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन
Rampur: पहाड़ों पर हो रही बारिश से सैदनगर क्षेत्र को जाने वाला तोपखाना प्राणपुर बंजरिया मार्ग पर कई स्थानों पर पानी उतर जाने से राहगीरों को दिक्कतें हो रही है। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सड़क निर्माण की मांग की है।
शुक्रवार को जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्राणपुर रोड की स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि प्राणपुर मार्ग से दर्जनों ग्रामों का जुड़ाव है। भारी बरसात के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे महिलाओ को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। स्कूल कॉलेज आने जाने वाले हजारो छात्र-छात्राओं व मरीजो को रामपुर मुख्यालय तक आवागमन में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से ग्राम प्रानपुर, बैंजना, बैंजनी, दलेलनगर, अहमदनगर कलां, मरघटी, फैजगंज, सरकड़ी, अहमदाबाद, साराबा आदि दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं।
