विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस ऐलनाबाद में हर्षोल्लास से मनाया, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा दुर्गा मंदिर
Ellenabad, September 5 (डॉ एम पी भार्गव ): विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रसिद्ध श्री दुर्गा मंदिर, पुरानी रेलवे रोड,ऐलनाबाद में किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और जय घोष के साथ प्रसाद वितरण किया और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया।
मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को संदीपनी साधनालय, मुंबई में हुई थी।
क्या है VHP का उद्देश्य?
उन्होंने बताया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य जात-पात का भेद मिटाकर समस्त हिंदू समाज को संगठित करना है।
परिषद का मूल वाक्य है – “धर्मो रक्षति रक्षितः” अर्थात तुम धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। वहीं इसका प्रतीक चिन्ह वट वृक्ष (बरगद का पेड़) है, जो अखंडता और दीर्घायु का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने सभी शहरवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
