माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र के चुनाव को लेकर प्रचार तेज, सिरसा में उम्मीदवारों ने की बैठक

Sirsa/Ellenabad, September 5 ( डॉ एम पी भार्गव ): अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में सभापति पद के उम्मीदवार त्रिभुवन काबर, महामंत्री पद के उम्मीदवार राजकुमार कालिया, अर्थ मंत्री पद के उम्मीदवार प्रवीण सोनी, संगठन मंत्री पद के उम्मीदवार बाबूलाल, उपप्रधान पद के उम्मीदवार वनित केला और सूक्त मंत्री पद के उम्मीदवार राजेंद्र कलंत्री अपनी टीम के साथ सिरसा पहुंचे।

उम्मीदवारों ने हरियाणा-पंजाब-हिमाचल-जम्मू-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ उपप्रधान एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य आनंद बियानी के कार्यालय होटल एमेरल्ड इन में पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान टीम ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए आनंद बियानी की सराहना की।

माहेश्वरी समाज के लोगों ने किया स्वागत

इस अवसर पर सिरसा माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय राठी, सचिव संजय बागड़ी, कोषाध्यक्ष मुकेश मंत्री, पूर्व अध्यक्ष कमलेश राठी, महेश राठी, डॉ. जीएस सोमानी, बजरंग सारदा, पुरुषोत्तम मंत्री, राजकुमार पेड़ीवाल, मदन लखोटिया, पदम बियानी, शिवकुमार मंत्री, प्रवीण, राजीव चांडक, प्रतीक राठी, विशाल सारदा, पवन लखोटिया, रोहित राठी और हरीश बियानी समेत बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगों ने उम्मीदवारों का स्वागत किया।

समाजहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

इस दौरान त्रिभुवन काबर और उनकी टीम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर माहेश्वरी समाज के लोगों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सहायता की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और विधवा बहनों की सहायता के लिए अलग-अलग ट्रस्ट के माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

उम्मीदवारों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे परिवारों के लिए आवास सहायता की योजना तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जिनके पास अपना घर नहीं है।

समाज को मजबूत बनाने का संदेश

चुनाव प्रचार के दौरान टीम ने समाज के लोगों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाजहित की योजनाओं को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों की मदद से जुड़े प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.