आज़म ख़ान के ख़त के बाद मौलाना अरशद मदनी की Gen Z से अपील, जौहर यूनिवर्सिटी में दाख़िले का दिया पैग़ाम!

New Delhi: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने जेल से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के नाम एक ख़त लिखा है। सूत्रों के मुताबिक़ ख़त में मौलाना मदनी से मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई है।

आज़म ख़ान ने अपने ख़त के ज़रिए यह भी कहा है कि मौलाना अरशद मदनी देश के नौजवानों तक जौहर यूनिवर्सिटी में अधिक से अधिक दाख़िले लेने का पैग़ाम पहुंचाएं।

इसी बीच, मौलाना अरशद मदनी ने अपनी 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले देश की Gen Z से जौहर यूनिवर्सिटी में दाख़िला लेने की अपील की। उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में अधिक से अधिक संख्या में दाख़िला लेकर फिरक़ापरस्त ताक़तों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

ग़ौरतलब है कि मौलाना अरशद मदनी आज 10 दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना हुए हैं। अपने दौरे के पहले चरण में वह इंग्लैंड में आयोजित एक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद वह अमेरिका में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

आज़म ख़ान के ख़त और मौलाना अरशद मदनी की Gen Z से अपील को जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जारी चर्चा के बीच अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.