रामपुर पुलिस अपडेट: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अजीमनगर क्षेत्र का किया भ्रमण 

अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा मोहर्रम के दृष्टिगत थाना अजीमनगर क्षेत्र का किया गया भ्रमण
आज दिनांक 17.07.2024 को मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर  द्वारा भ्रमणशील रहते हुए अजीमनगर क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी,टांडा भी मौजूद रहे ।
जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 
आज दिनांक 18.07.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर के सचिव  ए0डी0जे0, रामपुर श्री कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्वार सभागार कक्ष में विशेष विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वसुलभ और निशुल्क न्याय के अंतर्गत अशक्त और मानसिक रूप से दिव्यांग को न्याय और नए अपराधिक कानून के संदर्भ में गोष्ठी कर लोगो को जागरूक किया गया । इस दौरान एसडीएम स्वार एवं क्षेत्राधिकारी स्वार, बार अध्यक्ष व मेम्बर , अधिवक्तागण अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजुद रहे ।
पिता ने बताया,दो घंटे तक खोजने के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे,फरिश्ता बन पुलिस ने ढूंढ निकाली बच्ची
आज दिनांक 17.07.2024 को थाना मिलकखानम पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची उम्र करीब 03 वर्ष सुबह से बिना बताये कहीं चली गई है जो अभी तक परिजनों को नहीं मिली है उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी,स्वार के निर्देशन में मिलकखानम पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को त्वरित कार्यवाही करते हुये शीघ्र ही बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया । परिजनों द्वारा उक्त गुमशुदा बच्ची की तलाश से रामपुर पुलिस की प्रशंसा की गई ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.