रामपुर पुलिस ने बरामद किए 50 मोबाइल फोन, ₹6.65 लाख की कीमत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामियों को सौंपे

रामपुर, 22 अगस्त 2025 – रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा के निर्देशन में सर्विलांस सैल टीम ने गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख 65 हजार बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी जीतेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में नागरिकों के गुमशुदगी से जुड़े प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोनों की सर्विलांस से लगातार ट्रैकिंग की गई। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी विद्या सागर मिश्रा ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई मोबाइल धारकों ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं था कि उनका फोन दोबारा मिल सकेगा।

एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सैल द्वारा पहले भी कई गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।

इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक टीकाराम चौहान (प्रभारी सर्विलांस सैल, रामपुर) सहित मुख्य आरक्षी विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार सैनी, दीपक चाहल, दीपक कुमार तथा आरक्षी जय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.