अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Budaun. उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के अंतर्गत संचालित सघन जागरूकता अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को जिला क्षय रोग केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन झा एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने किया।

शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने उपस्थित लोगों को HIV/एड्स से बचाव, जांच और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। लोगों को सेल्फ असेसमेंट QR कोड के माध्यम से स्वयं के स्वास्थ्य संबंधी आकलन के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में HIV स्क्रीनिंग, TB स्क्रीनिंग और STI जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही सिफिलिस की जांच तथा अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। जरूरतमंद लोगों को सामान्य दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में की गई जांचों के परिणाम नकारात्मक पाए गए।

कार्यक्रम में NACP स्टाफ की उपस्थिति रही। वहीं लोक स्मृति सेवा संस्थान के कर्मचारियों ने भी सहयोग प्रदान किया, जिससे स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन हो सका।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.