गाजियाबाद: दहेज हत्या कांड का खुलासा, पति समेत ससुर-सास गिरफ्तार

गाजियाबाद, 22 अगस्त 2025 – थाना मोदीनगर पुलिस ने दहेज हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मामला 19 अगस्त का है, जब मृतका शिवानी उर्फ स्वाति (22 वर्ष) के भाई ने पुलिस में तहरीर दी थी। स्वाति मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इसी कड़ी में पति जितेंद्र प्रजापति ने झगड़े के दौरान धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी और परिवार सहित फरार हो गया।

पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और आज तीनों को मोदीनगर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति जितेंद्र ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शादी के बाद से ही वह पत्नी पर अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाता था।

गिरफ्तार आरोपी:

जितेंद्र प्रजापति (पति)

भीमसैन (ससुर)

शोभा (सास) – निवासी ग्राम गदाना, थाना मोदीनगर

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.