श्रावण माह में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा हेतु रामपुर पुलिस ने लॉन्च किया ‘कांवड़ जत्था मोबाइल एप’

रामपुर। जनपद रामपुर वासियों को सूचित किया जाता है कि श्रावण माह के दौरान हरिद्वार, बृजघाट आदि स्थानों से जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कुशलता, रियल टाइम लोकेशन एवं सतत सम्पर्क बनाये रखने हेतु रामपुर पुलिस द्वारा ‘कांवड़ जत्था मोबाइल एप’ विकसित किया गया है। यह एप श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें उपयोग –

श्रद्धालु दिए गए QR कोड को स्कैन करके मोबाइल एप डाउनलोड करें।

प्रतिदिन सुबह और शाम एप को ओपन करके नाम, पता, मोबाइल नंबर व कुशलता संबंधी विवरण भरकर सेव करें।

एप का उपयोग करते समय मोबाइल की लोकेशन सेवा ऑन रखें, जिससे रियल टाइम ट्रैकिंग संभव हो सके।

रामपुर पुलिस की अपील –
रामपुर पुलिस जनपद के सभी कांवड़ श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वह ‘कांवड़ जत्था मोबाइल एप’ को अपने फोन में इंस्टॉल कर उसका उपयोग करें। इससे पुलिस आपसे सतत संपर्क में रहकर आपकी सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित कर सकेगी।

आइये, इस पवित्र श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ सकुशल सम्पन्न कराने में रामपुर पुलिस का सहयोग करें।

 

 

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.