रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, SOG और कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां 

रामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसपी रामपुर अनिल सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़े खुलासे किए हैं आपको बता दें रामपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अभीयुक्त में फाजिल पुत्र नादिर मियां निवासी जीना इनायत का हाथी खाना चौराहा थाना कोतवाली रामपुर, दूसरा कासिम पुत्र राहत जान निवासी ग्राम पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, तीसरा जावेद उर्फ पोटा उर्फ गुड्डू पुत्र सफीक निवासी मोहल्ला मैगजीन थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर, चौथा फैजान पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला काली रख थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड, पाँचवा इमरान पुत्र लियाकत अंसारी निवासी ग्राम नकर थानागंज जनपद रामपुर है, उनके पास से कुछ मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है.

स्मैक की कीमत बताई गई है लगभग डेढ़ से 2 करोड रुपए की बताई गई है और स्मैक की वजनी कीमत दो से ढाई किलो लगभग बताई गई है sp ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपियों के पास से अपराधीयो के इतिहास खंगल ने की बात कही है.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.