रामपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरिक्षण

रामपुर: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी शाहबाद ने ग्राम पंचायत किरा स्थित वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने गौ-संरक्षण केन्द्र में गोबर निस्तारण के सम्बन्ध में केन्द्र संचालक को निर्देश दिए। गौ-संरक्षण केन्द्र में वर्तमान में 752 गौवंश संरक्षित हैं। एक गौवंश बीमार है जिसका पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में उपचार चल रहा है। भूसा, हरा चारा, चोकर, गुड़ और नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही पशुओं को पीने के भी स्वच्छ पेयजल के बेहतर प्रबन्ध है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.