रामपुर: नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सुभाष चंद्र शर्मा ने विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की उपस्थिति में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा माह मई की जारी सीएम डैशबोर्ड की मासिक प्रगति रिपोर्ट के आधार पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने यूपीनेडा विभाग की पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में सभी खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से लाइटों का सत्यापन कराने के निर्देश दिये।
नोडल अधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को पूर्ण परियोजनाओं को पोर्टल पर अपडेट कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से नियमित रूप से डैशबोर्ड की समीक्षा की जा रही है।
प्रमुख सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें जिससे जनपद की रैंकिंग में गिरावट न आए।
उन्होंने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी संस्थाओं को मास्टर डेटाबेस में शामिल करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को जिले के पात्र दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी पीएम स्वनिधि गलियारे में बनी दुकानों के आवंटन में दिव्यागजनों को वरीयता दें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी भी राशन की दुकान आवंटित करने के दौरान दिव्यागजनों के लिए निर्धारित नियमों का अनुपालन कराएं।
नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा. अम्बरीश कुमार बिन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, डीएफओ प्रणव जैन सहित अन्य जनपदीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
