Three accused arrested in Rampur murder case: थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में प्रकाश में आये 1 अभियुक्त सहित वांछित 3 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

Three accused arrested in Rampur murder case: रामपुर मे वादी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्त 1. नरपत 2. मक्खन निवासी पंजाब नगर सिविल लाइन रामपुर द्वारा जमीन की रंजिश को लेकर वादी के पिता की गला रेंतकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-420/2026 धारा-103(1) बी०एन०एस० बनाम 1. नरपत 2. मक्खन निवासी पंजाब नगर, सिविल लाइन जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया।

विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त बंशीधर पुत्र कल्याण सिंह निवासी पंजाब नगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर का नाम प्रकाश में आया एवं धारा 61(2)(A) B.N.S. की वृद्धि की गयी। पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक, के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित 3 अभियुक्त 1- बंशीधर 2-नरपत 3-मक्खन उपरोक्त को चैकिंग के दौरान मुरादाबाद बरेली हाईवे ग्राम नवीगंज के फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नरपत एवं बंशीधर की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू व एक अदद खुखरी को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

पूछताछ विवरण:-
पूछताछ में अभि0गण ने बताया कि मृतक द्वारा अभियुक्त बंशीधर को विश्वास में लेकर उसकी जमीन सस्ते मे खरीदना व पैसे न देने के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. नरपत पुत्र सुन्दर सिह निवासी पंजाबनगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर
2. मक्खन पुत्र सुन्दर सिह निवासी पंजाबनगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर
3. बंशीधर पुत्र कल्याण सिंह निवासी पंजाबनगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर

बरामदगी का विवरण
1- आलाकत्ल एक अदद चाकू, एक अदद खुखरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
थाना सिविल लाइन टीम

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.