Aviation Career Guidance Program in Amritsar: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा एविएशन करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हेर, अमृतसर में विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में करियर अवसरों की दी जानकारी

Aviation Career Guidance Program in Amritsar: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हेर, अमृतसर में विद्यार्थियों के लिए एविएशन करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं तथा रोजगार की संभावनाओं के संबंध में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान AAI मुख्यालय, नई दिल्ली से विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्षेत्रों, करियर विकल्पों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं तथा रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक तैयारी एवं कौशल के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विमानन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उपयुक्त करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूबी महाजन एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती बलजिंदर कौर सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से श्री दिनेश सिंह, श्री हजारी कुमार एवं श्री आज़ाद सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अमृतसर हवाई अड्डे के एपीडी श्री अनिरुद्ध कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा इस प्रकार की पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं से परिचित कराने तथा उन्हें भविष्य में सही करियर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.