मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन

रामपुर मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की उपस्थिति में मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत सोमवार विकास भवन सभागार में लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। योजना के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खण्डों से लाभार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए। प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत कुल 55 लाभार्थी पात्र पाए गए, जिनमें 43 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल थीं।

ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 6 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 3 महिला एवं 3 पुरुष लाभार्थी शामिल हैं। शेष 49 पात्र लाभार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है, ताकि पात्र लाभार्थियों को निष्पक्ष रूप से योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.