रामपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर मिलक में होगा वृहद वृक्षारोपण

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अधिकारियों संग किया स्थल का निरीक्षण, 5 जून को नहाल नदी किनारे लगेगे हजारों पौधे

रामपुर: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर तहसील मिलक क्षेत्र में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान नहाल नदी की साइड पटरी पर नवदिया गांव से प्रारंभ होगा। यह नदी रामपुर से होते हुए बरेली की खड़वा नदी में मिलती है।

नहाल नदी का 51 किलोमीटर क्षेत्र हुआ पुनर्जीवित
हाल ही में लगभग 51 किलोमीटर लंबी नहाल नदी का पुनरुद्धार कार्य पूरा किया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधानों के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया। अब यह क्षेत्र हरियाली से भरने के लिए तैयार है।

 जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण वृहद स्तर पर किया जाएगा और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

गंगा आरती का भी आयोजन
वृक्षारोपण के उपरांत क्योरार गांव के अन्त्येष्टि स्थल के पास नहाल नदी किनारे दशहरे की शाम 7 बजे गंगा आरती का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।

अधिकारियों की उपस्थिति
इस मौके पर वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी मिलक, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.