- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर के रहने वाले सैयद अब्दुर रहमान के साथ माल लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, मोरबी नंदन कंपनी के सजल त्यागी, साकेत गुप्ता और ऋषि कांत गुप्ता निवासी पुराना गंज पर आरोप है इन लोगों ने मिलकर मशीन लेने के बाद पेमेंट ना देने की बात की है ऐसा आरोप सैयद अब्दुल रहमान ने लगाया है।
उन्होंने कहा है कि मेरी भोट थाने में शिकायत की है मेरी सुनवाई भोट पुलिस नहीं कर रही है मुझे लगभग 15, से 20 दिन से परेशान किया जा रहा है मैं मुख्यमंत्री योगी से न्याय की मांग करता हूं कि मेरी सुनवाई की जाए, क्योंकि मशीन की जो कीमत है 6 लाख ₹6 हज़ार रूपये है और साकेत गुप्ता सजल त्यागी रहमान मियां के साथ अभद्र भाषा गाली-गलौज बदतमीजी गुंडागर्दी कर रहे हैं।
- रामपुर: घायल महिला एसपी कार्यालय पहुंची, पुलिस अधीक्षक ने तत्काल इलाज के दिए निर्देश
थाना पटवाई क्षेत्र के गांव जीवाई कदीम निवासी मिथलेश पत्नी रूपकिशोर अपने पति के साथ घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया के कार्यालय पहुंचीं। महिला के हाथ में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था।

महिला की हालत देखकर पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया ने तत्काल महिला थाना पुलिस को बुलाकर घायल महिला को सरकारी जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस की गाड़ी से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- रामपुर पुलिस को मिली दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक, एसपी अनिल कुमार ने दिखाई हरी झंडी

रामपुर मे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने एवं यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद रामपुर को आवंटित दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के लिए जनपद रामपुर को आवंटित दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को अनिल कुमार एसपीरामपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- रामपुर में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, बारिश के दौरान नहाने गए थे दोनों दोस्त
रामपुर के वाजिदपुर (बाजीतपुर) गांव में मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान गांव के तालाब में नहाते समय गहरे पानी में जाने से मोहम्मद आमिर (13 वर्ष) और आलिम (15 वर्ष) की डूबकर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना भोट पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक आमिर के पिता रईस राजमिस्त्री हैं और आलिम के पिता हसीन मजदूरी के लिए केरल गए हुए हैं, आमिर और आलिम दोनों अपने-अपने परिवारों में चौथे नंबर के बेटे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ गया था और गहराई का अंदाजा न होने से यह हादसा हुआ, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
