रामपुर: पैसे मांगने पर काशिफ पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

रामपुर: थाना गंज क्षेत्र के नानकार में एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां काशिफ नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। काशिफ, जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, ने अपने पड़ोसी को लगभग ₹8000 उधार दिए थे। बीते तीन-चार महीनों से काशिफ अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन उधार लेने वाला व्यक्ति पैसे लौटाने को तैयार नहीं था।

बीते दिन जब काशिफ ने फिर से उस व्यक्ति से अपने पैसे मांगे, तो वह व्यक्ति गुस्से में आ गया और काशिफ पर कई बार चाकू से हमला कर दिया, जिससे काशिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने काशिफ को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

काशिफ ने इस घटना की जानकारी थाना गंज पुलिस को दी है, और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.