जनपद रामपुर मौसम चेतावनी 9–10 जुलाई 2026

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जनपद रामपुर में अगले 24 घंटे के दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज़ हवा (40–60 किमी/घंटा) तथा मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। सभी नागरिक सतर्क रहें एवं अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

क्या करें (DO’s):
* मौसम की चेतावनियों पर लगातार नज़र रखें।
* सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।
* बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर चले जाएँ।

क्या न करें (DON’Ts):

* पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें।
* नदियों, नालों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें।
* बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।
* अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर विश्वास करें।
— जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रामपुर

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.