रामपुर: सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने किया निरीक्षण

रामपुर की तहसील शाहबाद के ग्राम मदारपुर में कोसी और रामगंगा नदियों से कटाव की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने निरीक्षण किया गया।…
जानकारी के मुताबिक 1 माह में कार्य पूरा हो जायेगा और इससे बारिश के दौरान नदियों में जलस्तर बढ़ने से मदारपुर के ग्रामीण जनों को कटाव की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।
जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह रामपुर की तहसील सदर के ग्राम भैया नगला क्षेत्र में कोसी नदी पर निर्माणाधीन सेतु की भौतिक प्रगति का भी जायजा लिया…

उन्होंने कार्यदाई संस्था को सेतु निर्माण के साथ ही एप्रोज मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू कराने तथा निर्धारित मानक व गुणवत्ता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिया और रामपुर की नवीन मंडी परिसर शाहबाद में पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस द्वारा संचालित गेंहू क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन किसानों से फोन के माध्यम से वार्ता करने और गेंहू खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.