रामपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मंडी परिसर का किया निरीक्षण

रामपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के उपरान्त रामपुर शहर स्थित नवीन मंडी परिसर में बनाए गए विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में पूरे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम सहित अन्य निर्वाचन सामग्री सुरक्षित कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से मॉनिटरिंग का भी जायजा लिया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार 4 जून को मतगणना होनी है।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह भी मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.