रामपुर: वीर खालसा सेवा समिति द्वारा पसरियापुर गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर, 102 लोगों ने किया रक्तदान

रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से बिलासपुर स्थित पसरियापुर गुरुद्वारे में धन-धन बाबा दीप सिंह शहीद जी को समर्पित और गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 102 लोगों ने रक्तदान किया।

समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि वीर खालसा सेवा समिति समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती है और यह शिविर भी उसी क्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। “रक्तदान महादान है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। समिति का संकल्प है कि जब भी ब्लड बैंक को रक्त की आवश्यकता होगी, समिति तुरंत रक्तदान शिविर आयोजित करेगी।”

उन्होंने बताया कि अब तक समिति द्वारा रामपुर जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों और गांवों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिससे लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा पसरियापुर कमेटी ने सहयोग प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने प्रबंधक कमेटी को सम्मानित किया, वहीं प्रबंधक कमेटी ने भी समिति के सदस्यों को सम्मानित किया।

शिविर में अध्यक्ष निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, करणदीप सिंह, एडवोकेट गुरजीत सिंह, सेवा सिंह, मनिंदर सिंह, दविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार दलवार सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, राम सिंह जी, राजू जी, शिवदेव सिंह और सूरत सिंह मौजूद रहे।

दान किए गए रक्त को वर्धमान ब्लड बैंक और वी जोहर ब्लड बैंक को प्रदान किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.