रामपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की एक कार्यशाला का आयोजन

रामपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्रलेश यादव क्षेत्र उपाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधु मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए केंद्र वा प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाकर केन्द्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे पार्टी द्वारा किसान मोर्चा के नेतृव में आने वाले समय में किसान ग्राम परिक्रमा का आयोजन प्रत्येक गांव में किया जाना है 05/02/2024 और 06/02/2024 जिले के पदाकारी सभी मंडलों पर प्रवाश करेंगे, जिसको लेकर आप सभी कार्यकर्ता बंधु अपनी रूप रेखा बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर पूरे प्रदेश में नंबर एक का स्थान प्राप्त करेगा वा संगठन द्वारा प्राप्त प्रत्येक कार्यक्रम को धरातल पर ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सौरभ पाल सिंह क्षेत्र उपाध्यक्ष,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ॠषि पांडेय,जिला महामंत्री नवजीत चौधरी, प्रमोद,मोनी पांडे आशीष गंगवार,रणधीर राणा,अनुभव शर्मा, अखिल पांडेय,सुनील मौर्य,विपिन ,रामगोपाल ठाकुर, सुनील सैनी,यशपाल यादव,सौरभ गंगवार जिला व नगर व ग्रामीण अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.