मोनिका की शानदार सफलता पर रामायण पाठ तथा आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन

यूपीएससी में 16वीं रैंक हासिल कर मोनिका बनी आइएएस

बलिया / औरंगाबाद। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खड़सरा गांव स्थित श्रीवास्तव सदन में यहां की प्रतिभाशाली बेटी मोनिका श्रीवास्तव द्वारा देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल करने के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। धार्मिक वातावरण के बीच लोगों ने मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही एक भव्य आशीर्वाद समारोह का भी आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर मोनिका को बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि मोनिका की सफलता बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सिकंदरपुर के विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मोनिका ने बलिया का मान देशभर में बढ़ाया है।
गांव के बुजुर्गों और युवाओं का कहना है कि मोनिका की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए यह एक उदाहरण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर चाचा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता संतोष श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, पिता ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, मामा – संपादक कमल किशोर, श्रीराम अम्बष्ठ, ई. शेखर श्रीवास्तव, अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, ई. संजीव श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.