Rajeev Ranjan Prasad: राजीव रंजन प्रसाद का मुंबई में भव्य स्वागत, बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
- रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा
Rajeev Ranjan Prasad Welcome Mumbai : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के मुंबई आगमन पर बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर की नवी मुंबई कोऑर्डिनेटर कमेटी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की गई।
Rajeev Ranjan Prasad: बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
समारोह में बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के सचिव नवनीत जायपुरियार, बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक प्रहलाद महाशेठ, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मुरारी ठाकुर, ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक विकास सिंह राजपूत, उरण विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश श्रीवास्तव, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के उप-समन्वयक विशाल आनंद तथा कैप्टन अमिताभ श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
Rajeev Ranjan Prasad: बिहार और महाराष्ट्र के संबंधों को मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में बिहार के लोगों से मिलने वाला स्नेह और अपनापन हमेशा प्रेरित करता है। बिहार फाउंडेशन बिहार और महाराष्ट्र के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
Rajeev Ranjan Prasad: नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बिहार के लोगों से एकजुटता बनाए रखने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
Rajeev Ranjan Prasad: सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजीव रंजन प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही बिहार फाउंडेशन के माध्यम से बिहार और महाराष्ट्र के बीच आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
