Raj Kumar Verka: ​राहुल गांधी की संगरूर यात्रा को लेकर पंजाब कांग्रेस का बड़ा ऐलान, राज्य में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

​डॉ. राज कुमार वेरका का बयान: 'नार्को-टेररिज्म' की चपेट में आ रहा है पंजाब, मुख्यमंत्री अपने ही गृह जिले को संभालने में पूरी तरह विफल।

Raj Kumar Verka Punjab: पंजाब कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने अमृतसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की भगवंत मान सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार दोनों पर तीखे हमले किए। डॉ. वेरका ने पंजाब के मौजूदा हालात, बढ़ते नशे (ड्रग्स), कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति और राहुल गांधी की आगामी संगरूर यात्रा को लेकर कई बड़े खुलासे और बयान दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब आज एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ आम जनता का जीवन असुरक्षित हो चुका है और सरकारें मूकदर्शक बनी हुई हैं

​प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए डॉ. राज कुमार वेरका ने घोषणा की कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी जल्द ही पंजाब के संगरूर दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, गैंगवार की घटनाओं और नशे के कारण हो रही मौतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह मुखर है। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और गैंगवार व नशे की भेंट चढ़े युवाओं के परिजनों को सांत्वना देंगे।

Abhishek Sharma Century:अभिषेक शर्मा के 35 गेंदों में शतक से गदगद हुए पिता राजकुमार शर्मा, बोले- गुरुओं का आशीर्वाद है

Raj Kumar Verka: मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बड़ी रैलियों का आयोजन

​डॉ. वेरका ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंजाब के सभी जिलों में लगातार बैठकें की जा रही हैं। संगरूर में होने वाली इस रैली के लिए पार्टी ने 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और देश तक पंजाब की बुलंद आवाज़ पहुंचाई जाएगी। इसके बाद राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी पंजाब के विभिन्न दौरों पर आएंगे, जिसमें मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

​राज्य के गंभीर हालातों पर चिंता जताते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि पंजाब में आज ‘लॉ एंड ऑर्डर’ नाम की कोई चीज नहीं बची है। हर तरफ गैंगवार, हत्याएं और ड्रग्स का कारोबार खुलेआम चल रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले का जिक्र करते हुए कहा कि स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि मुख्यमंत्री अपने ही गृह जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल रहे हैं।

Raj Kumar Verka: ‘नार्को-टेररिज्म’ अपनी जड़ें गहरी कर चुका है

​डॉ. वेरका ने आरोप लगाया कि पंजाब में अब ‘नार्को-टेररिज्म’ (नशा और आतंकवाद का गठजोड़) अपनी जड़ें गहरी कर चुका है। बॉर्डर स्टेट होने के कारण पंजाब में बाहर से लगातार ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स और हथियार भेजे जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सीमाओं पर ड्रग्स और ड्रोनों की तस्करी रोकने में पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।

​पंजाब की ‘आप’ सरकार पर हमला बोलते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि राज्य सरकार नशा रोकने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। नशा बेचने वाले अब खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन केवल राजनीतिक बयानों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि कुछ छोटे तस्करों को पकड़कर सरकार अपनी पीठ थपथपाती है, जबकि असली बड़े सौदागर और होलसेल तस्कर मंत्रियों की गाड़ियों और रसूखदार लोगों के घरों में पनाह पाए हुए हैं।

Raj Kumar Verka: अकाली दल और आप नेता सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं

​उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में अजनाला क्षेत्र में महज 17 साल के एक युवा की ड्रग्स ओवरडोज से मौत हो गई, जो इस बात का प्रमाण है कि हालात कितने बदतर हो चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के नेता सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, लेकिन धरातल पर जनता का शोषण हो रहा है।

​डॉ. वेरका ने मीडिया, न्यायपालिका और समाज के बुद्धिजीवियों से आह्वान किया कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों और समाज के हर वर्ग के बुद्धिजीवियों को आगे आकर इस नशे के खिलाफ और व्यवस्था में सुधार के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में सबसे आगे रहकर सरकार से हर एक सवाल का जवाब मांगेगी।

Raj Kumar Verka: कांग्रेस पार्टी के बिना राज्य का कोई और विकल्प नहीं

​​प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि पिछले साढ़े चार-पञ्च सालों में पंजाब की जनता ने यह महसूस कर लिया है कि कांग्रेस पार्टी के बिना राज्य का कोई और विकल्प नहीं है। केवल कांग्रेस ही पंजाब को संभाल सकती है और यहाँ के कारोबार तथा युवाओं के भविष्य को बचा सकती है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगी और पंजाब के हितों के लिए किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हटेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.