Jio Platforms: जियो ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल, ₹2.76 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ी संपत्ति

जियो की मार्केट कैप ₹13 लाख करोड़ के पार, बाजार मूल्य में करीब ₹2.76 लाख करोड़ का इजाफा

Jio Platforms Share Listing: शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। बुधवार को जियो का शेयर ₹1,419 पर पहुंच गया, जो ₹1,119 के IPO इश्यू प्राइस से ₹300 यानी 26.81 फीसदी अधिक है। इस तेजी से कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में करीब ₹2.76 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹13.07 लाख करोड़ पहुंच गया।

जियो के शेयर की शुरुआत भी शानदार रही। बुधवार सुबह यह ₹1,358 पर लिस्ट हुआ था, जो इश्यू प्राइस से 21.4 फीसदी ऊपर था। इसके बाद शेयर में और तेजी आई और भाव ₹1,419 तक पहुंच गया। यानी लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले भी शेयर ₹61 या 4.49 फीसदी चढ़ गया। दिवाली से पहले ही जियो ने निवेशकों की दिवाली मना दी।

Mass Marriage Scheme: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के वृहद कार्यक्रम में 316 जोड़ों का सकुशल सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

Jio Platforms: कुल बाजार मूल्य में करीब ₹2.76 लाख करोड़ की बढ़ोतरी

जियो के करीब 920.90 करोड़ पोस्ट-इश्यू शेयरों के आधार पर ₹1,119 के इश्यू प्राइस पर कंपनी की वैल्यूएशन लगभग ₹10.31 लाख करोड़ थी। शेयर का भाव ₹1,419 पहुंचने पर यह बढ़कर करीब ₹13.07 लाख करोड़ हो गई। इस तरह कुल बाजार मूल्य में करीब ₹2.76 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में हुई बढ़त है।

Jio Platforms: दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी

पहले ही कारोबारी दिन जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब ₹15.67 लाख करोड़ के साथ पहले स्थान पर रही। जियो ₹13.07 लाख करोड़ के साथ दूसरे और भारती एयरटेल करीब ₹12.16 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर रही। HDFC बैंक करीब ₹10.57 लाख करोड़ के साथ चौथे और ICICI बैंक करीब ₹9.89 लाख करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जियो की एंट्री के साथ टाटा समूह की प्रमुख IT कंपनी TCS टॉप-5 से बाहर हो गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.