रय्यान ख़ान ने सांसद संजय सिंह की रिहाई को अपने खून से लिखा पत्र

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट।

रामपुर आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रवक्ता रय्यान ख़ान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की।

रय्यान ख़ान ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह निडर, बेबाक़ व ईमानदार नेता है और हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ सदन से सड़क तक उठाते हैं मोदी सरकार विपक्ष के मज़बूत नेता संजय सिंह की आवाज़ को दबाना चाहती है इसलिए उनको झूठे आरोप लगाकर मोदी जी के इशारे पर ED ने जेल भेजा है। मैं देश का नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की माँग करता हूँ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.