पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने प्रतिदिन की भांति आज भी पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन के निर्देश पर जनजागरूकता के विशेष अभियान के तहत डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी स्वार ने विकास भारती स्कूल शिकारपुर और राजकीय इंटर कॉलेज स्वार में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं से सचेत करते हुए बताया गया कि सोशल साइट्स का सही इस्तेमाल करें, बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —

1930: साइबर क्राइम हेल्पलाइन

1090: वूमेन पावर लाइन

181: महिला हेल्पलाइन

108: एम्बुलेंस सेवा

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1098: चाइल्ड लाइन

102: स्वास्थ्य सेवा

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, यातायात नियम, डिजिटल सतर्कता, बैंकिंग सतर्कता और एआई (AI) से होने वाले लाभ-हानि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

अपील: कोई भी व्यक्ति अपने खाते से संबंधित जानकारी जैसे खाता संख्या, पिन, ओटीपी या सीवीवी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करे। यदि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.