अबूपुर में नालियों के निर्माण और जलभराव की समस्या पर धरना, समाधान तक साथ रहेगा निर्वाण फाउंडेशन

गाजियाबाद/मोदीनगर (Abupur News, 28 सितम्बर 2025) – ग्राम अबूपुर में नालियों के निर्माण न होने और लगातार हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर निर्वाण फाउंडेशन एवं ग्रामीणों ने 28 सितम्बर को स्वास्थ्य केंद्र के पास धरना शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल टेंडर कॉपी दिखाकर जनता को भ्रमित किया, लेकिन वास्तविक कार्यवाही आज दिनांक 27 सितम्बर तक नहीं हुई।

गौरतलब है कि आठ महीने पूर्व भी इसी स्थल पर निर्वाण फाउंडेशन के नेतृत्व में धरना हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने अबूपुर गेट से गंग नहर तक मुख्य मार्ग निर्माण हेतु ₹1.69 करोड़ का बजट स्वीकृत किया और कार्य प्रारंभ भी हुआ। बावजूद इसके, स्वास्थ्य केंद्र मार्ग की अनदेखी अब भी जारी है।

निर्वाण फाउंडेशन के संस्थापक ईश्वर चंद्र ने कहा –“जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।”

वहीं समाजसेवी हरेंद्र शर्मा ने कहा – “निर्वाण फाउंडेशन ने हमेशा ग्रामीणों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया है और आज भी समस्या से समाधान तक जनता के साथ खड़ा है।”

ग्रामीणों ने प्रशासन से नालियों के निर्माण, जलभराव की समस्या के समाधान और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.