राजकीय किऊल महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

कोलकाता की रोमपा झांकी के साथ 1001 कन्याओं की कलश यात्रा, 22 जनवरी से शुभारंभ

लखीसराय (सरफराज आलम)। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त तीन दिवसीय किऊल महोत्सव की भव्य तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान बना चुका यह महोत्सव इस बार और भी खास होने जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि किऊल महोत्सव अब लखीसराय जिले की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है। महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जाएगा।

किऊल महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक नवल कुमार ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन, 22 जनवरी को लखीसराय शहर के के.आर.के. हाई स्कूल मैदान से 1001 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कोलकाता की सुप्रसिद्ध रोमपा झांकी के साथ शहर का भ्रमण करते हुए किऊल के लिए प्रस्थान करेगी।

आयोजन समिति का दावा है कि इस वर्ष का किऊल महोत्सव ऐतिहासिक, भव्य और अद्भुत होगा, जिसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिलेवासियों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह महोत्सव आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.