उत्तर–दक्षिण बिहार कनेक्टिविटी को नई रफ़्तार देने की तैयारी

नारायणपुर गंगा हाई स्पीड कॉरिडोर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के मांगपत्र पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान

लखीसराय (सरफराज आलम)। बिहार में उत्तर और दक्षिण हिस्सों को तेज़, सुरक्षित और सुगम आवागमन से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तावित नारायणपुर गंगा हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना को केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत मिला है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस महत्वाकांक्षी हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को विस्तृत मांगपत्र भेजा था। इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आगे की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कॉरिडोर के निर्माण से बिहार की कनेक्टिविटी संरचना में बड़ा परिवर्तन आएगा। इससे यात्रियों, व्यापारियों, उद्योगों और स्थानीय जनमानस को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

कॉरिडोर से संभावित लाभ

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच तेज़ एवं निर्बाध परिवहन सुविधा

क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति

व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा

आम यात्रियों के लिए आवागमन में अभूतपूर्व सुगमता

नारायणपुर गंगा हाई स्पीड कॉरिडोर को बिहार के सड़क नेटवर्क को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने वाली एक प्रमुख परियोजना माना जा रहा है। यह न केवल राज्य के आंतरिक संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि प्रधानमंत्री सड़क विकास योजनाओं के अनुरूप पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.