थाना बीजपुर पुलिस ने रिहन्द डैम में चोरी से मछली पकड़ने वाले 2 नफर को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर से रवि यादव की रिपोर्ट
बीजपुर। सोमवार को राकेश कुमार ओझा पुत्र ब्रह्मदेव ओझा ज्येष्ठ मतस्य निरीक्षक जनपद सोनभद्र, रमेश सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी ग्राम कटाई पोस्ट तिलावा थाना लालगंज मीरजापुर व सुनील कुमार सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह निवासी वार्ड नं0 31 विन्धयनगर थाना विन्धयनगर सिंगरौली म0प्र0 ने सूचना के आधार पर रिहन्द डैम में लोग अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे है लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पहले आरोपी का नाम अफरोज शेख s/o हकीम शेख निवासी खम्हरिया थाना बीजपुर सोनभद्र और दूसरे आरोपी का नाम मौजूद शेख s/o अरैतल शेख निवासी खम्हरिया थाना बीजपुर सोनभद्र बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से एक अदद नाव डोगी , 03 अदद प्लास्टिक के बोरी, मछली पकड़ने वाला जाल बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आऱोपी के गिरफ्तारी के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 108/2023, धारा -379,411,352,504,506 भादवि का पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.